पिरदा(जीतयादव)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल (भाजपा) पिरदा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।
सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भाजपा मंडल द्वारा योग दिवस पर स्वस्थ एवं सशक्त भारत का दिया गया संदेश।
कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक श्री लिंगराज साहू के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया गया। योग शिक्षक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु प्रधान, महामंत्री (संयोजक) श्री मनीराम निषाद, महामंत्री श्री सुभाष बंजारा, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री परशुराम गढ़तिया, उपाध्यक्ष श्री तोष कुमार पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती विमला बेहरा, मीडिया प्रभारी श्री आमोश दीप, प्रवक्ता श्री ताराचंद प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री सुरेश नायक, भाजयुमो अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्री अनुज प्रधान, महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री हेतराम राठौर, महामंत्री भाजयुमो श्री डीगाम्बर पटेल, श्री ज्ञान चंद प्रधान, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख श्री डोलामणि प्रधान, कमल सखी श्रीमती हेमकांति पटेल, वरिष्ठ नेता श्री भगवान अग्रवाल, श्री बसंत साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त समाज की आधारशिला है।


