Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।

    18/05/2026

    बसना: वार्ड 8 में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

    18/05/2026

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    18/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: 26 हजार से अधिक किसानों की अटकी फार्मर आईडी, 22वीं किस्त पर संकट
    महासमुंद

    महासमुंद: 26 हजार से अधिक किसानों की अटकी फार्मर आईडी, 22वीं किस्त पर संकट

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/01/2026Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    फार्मर आईडी kisan samman
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। जिले में पंजीकृत हजारों किसानों ने अब तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, जिससे उनकी आगामी 22वीं किस्त रुकने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने शेष बचे किसानों से जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।

    फार्मर आईडी Capture

    विषय सूची

    Toggle
    • अब सिर्फ ई-केवाईसी नहीं, फार्मर आईडी अनिवार्य
    • 26,384 किसानों की फार्मर आईडी बनना बाकी
    • गांव-गांव पहुंच रहा कृषि अमला
    • हर साल मिलते हैं 6000 रुपये

    अब सिर्फ ई-केवाईसी नहीं, फार्मर आईडी अनिवार्य

    इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर आईडी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब केवल ई-केवाईसी पर्याप्त नहीं होगी। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है।

    फार्मर आईडी को किसानों की डिजिटल पहचान माना जा रहा है, जिसमें जमीन की जानकारी, फसल का विवरण, खेती से जुड़ा डेटा और आमदनी का रिकॉर्ड शामिल रहेगा।

    फार्मर आईडी logo agritek26,384 किसानों की फार्मर आईडी बनना बाकी

    उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में कुल 1,30,367 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1,03,983 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 26,384 किसानों की आईडी अब भी लंबित है।

    केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार योजना में पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों की आईडी अब तक नहीं बनी है, उन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।

    किसान स्वच्छता ही सेवा

    गांव-गांव पहुंच रहा कृषि अमला

    लंबित आईडी का लक्ष्य जल्द पूरा करने के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मैदानी अमले के माध्यम से गांवों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कृषि विभाग के कर्मचारी सीधे किसानों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि उन्हें योजना का वित्तीय लाभ लगातार मिलता रहे।

    हर साल मिलते हैं 6000 रुपये

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में, हर चार महीने में 2000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों को 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब सभी की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: तेन्दूकोना में सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    18/05/2026

    महासमुंद: ANTF की कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ मुख्य आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार।

    17/05/2026

    महासमुंद: Cyber अपराध जन जागरूकता अभियान,1500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित।

    17/05/2026

    महासमुंद: 200 किलो गांजा मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से पकड़ाया सप्लायर।

    15/05/2026

    महासमुंद: पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने प्रशासन की अपील।

    15/05/2026

    महासमुंद: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार।

    15/05/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: तेन्दूकोना में सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: ANTF की कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ मुख्य आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: Cyber अपराध जन जागरूकता अभियान,1500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लू से बेहोश महिला की मदद को आगे आए मोक्ष कुमार प्रधान, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

    18/05/2026

    सरायपाली: 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    18/05/2026

    बसना: अवैध कबाड़ यार्ड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त।

    18/05/2026

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    17/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.