सरायपाली। प्रगति इंस्टीट्यूट सरायपाली में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किया और उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विधायक नंद ने कहा कि “कौशल ही भविष्य की सच्ची पूंजी है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। जब हमारे युवा हुनरमंद बनेंगे, तभी नया छत्तीसगढ़ सशक्त बनेगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना केवल प्रशिक्षण देने की नहीं बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करने की पहल है। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ शिक्षा प्राप्त करें और समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।



