बसना: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रोसेस लैब संपन्न
बसना। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया।
पहले दिन 12 ग्रामों के प्रतिनिधि हुए शामिल
इस कार्यक्रम में बसना विकासखंड के चिन्हांकित 24 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में से पहले दिन 12 ग्रामों – कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’, पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी, नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर और कायतपाली से सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक और सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुईं।
ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स ने दिया मार्गदर्शन
कार्यशाला में 7 विभागों के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स – श्री सुखराम निराला, श्री संतोष कुमार कहार, श्री गुलाल सिंह टंडन, श्री शंकर सिंह सिदार, श्री महेंद्र कुमार ध्रुव, श्रीमती उमा देवी पटेल, श्रीमती पुष्पा राज, अंकित कुमार यदु, हेमलाल सिदार और गरिमा सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षार्थियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की क्षमता निर्माण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया गया। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने और जनजातीय समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की शपथ ली।
समापन में लिया गया संकल्प
प्रोसेस लैब के समापन अवसर पर जनपद पंचायत बसना के सीईओ एवं ब्लॉक नोडल पीयूष सिंह ठाकुर ने उद्बोधन दिया। वहीं नोडल अधिकारी रोहित पटेल ने उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।
इस तरह चयनित सभी 24 ग्रामों के सचिव, मितानिन, प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सक्रिय महिलाएं इस दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रोसेस लैब का हिस्सा बनीं।



