शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में सहायक शिक्षक लगन नाग जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं प्यारे बच्चों के बीच हर्ष का वातावरण छा गया। जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा सजाया गया तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी बच्चों और शिक्षकों द्वारा लगन नाग जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने से हुई। इसके बाद प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार, शिक्षिका श्रीमती खीरवंती भोई तथा समस्त विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मिठाई, खीर, पुड़ी, सब्जी, चॉकलेट तथा विभिन्न व्यंजनों का न्यौता भोज रखा गया, जिसे बच्चों ने बड़े चाव से ग्रहण किया।

जन्म उत्सव के अवसर पर विद्यालय का माहौल आनंद और खुशी से भर गया। बच्चों ने शिक्षक के प्रति अपने सम्मान और स्नेह को प्रकट किया। सहायक शिक्षक लगन नाग जी ने भी बच्चों और सहकर्मी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सदैव शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षक के मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। यह उत्सव न केवल बच्चों के लिए आनंदमय रहा बल्कि विद्यालय में आपसी प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश भी दे गया।इस प्रकार सहायक शिक्षक लगन नाग जी का जन्म दिवस विद्यालय परिवार और छात्रों के लिए अविस्मरणीय बन गया।



