Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: पुरन्दर मिश्रा आज बसना विधानसभा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

    16/02/2026

    रायपुर: 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और 2 लाख नकद जब्त।

    16/02/2026

    रायपुर: GATE परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार।

    16/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 16
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: बिटांगीपाली में चोरी, घर से सोना-चांदी और नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी। 
    महासमुंद

    बसना: बिटांगीपाली में चोरी, घर से सोना-चांदी और नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी। 

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/09/2025Updated:10/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    चोरी Basna me chori
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।बसना से सराईपाली मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे स्थित ग्राम बिटांगीपाली का है, जहां दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।बसना और आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। हालात यह हैं कि अब चोरों को पुलिस-प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। लगातार हो रही वारदातों ने आम लोगों की नींद हराम कर दी है।

    logo

    पुलिस चोरी की जांच में जुटी

    ग्राम बिटांगीपाली निवासी गजानंद तिवारी के घर पर चोरों ने ताला तोड़कर धावा बोला। चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी व अन्य कमरों की तलाशी लेकर कीमती सामान पार कर गए। घर से करीब 15 ग्राम सोना, चांदी के आभूषण और नकदी रकम चोरी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी गए माल की कुल कीमत लाखों में हो सकती है।

    घटना के समय घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। जैसे ही परिजनों को वारदात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बसना थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

    logo

    विषय सूची

    Toggle
    • पुलिस जांच जारी
    • बढ़ते अपराध और पुलिस पर सवाल
    • ग्रामीणों में भय और आक्रोश
    • सवाल खड़े कर रही वारदात
    • आगे क्या?
    पुलिस जांच जारी

    बसना थाना पुलिस ने घर का मुआयना कर फिंगरप्रिंट और सबूत जुटाने का काम किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति को गांव में आते-जाते तो नहीं देखा गया। हालांकि अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

    logo
    बढ़ते अपराध और पुलिस पर सवाल

    इस वारदात ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त और निगरानी न के बराबर है। चोरी की घटनाओं के बाद भी चोर पकड़ में नहीं आते, जिससे उनका मनोबल और ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सिर्फ मामले दर्ज करके औपचारिकता पूरी करती है। लेकिन असली चोर पकड़ में क्यों नहीं आते, इसका जवाब आज तक किसी को नहीं मिला। यही कारण है कि अपराधी अब दिनदहाड़े भी वारदात करने से नहीं डरते।

    ग्रामीणों में भय और आक्रोश

    बिटांगीपाली के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय-समय पर गश्त बढ़ाए और रात में पेट्रोलिंग पर ध्यान दे तो चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। एक ग्रामीण ने कहा, “अब हालात ऐसे हैं कि हम अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं करते। चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अगर प्रशासन सख्ती नहीं बरतेगा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।”

    सवाल खड़े कर रही वारदात

    अब सवाल यह है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद क्यों हो रहे हैं? क्या पुलिस की लापरवाही इसका कारण है या फिर अपराधियों को राजनीतिक या बाहरी संरक्षण मिल रहा है? स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कब तक ये चोर खुलेआम घूमते रहेंगे और आम जनता उनके डर में जीती रहेगी।

    आगे क्या?

    फिलहाल बसना पुलिस मामले की जांच कर रही है और दावा कर रही है कि बहुत जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। लेकिन इलाके के लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पहले भी कई बार पुलिस ने ऐसे दावे किए हैं, मगर चोर अक्सर पकड़ से बाहर ही रहे हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार।

    15/02/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    14/02/2026

    महासमुंद: जुआ-सट्टा खईवालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार।

    14/02/2026

    महासमुंद: ANTF व सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार।

    13/02/2026

    महासमुंद: पुलिस का बड़ा अभियान, 3 दिन में 85 फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी।

    13/02/2026

    महासमुंद: 247 लीटर अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

    10/02/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: जुआ-सट्टा खईवालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: GATE परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार।

    16/02/2026

    रायपुर: पुरन्दर मिश्रा आज बसना विधानसभा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

    16/02/2026

    रायपुर: 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और 2 लाख नकद जब्त।

    16/02/2026

    रायपुर: DCP नॉर्थ ज़ोन के निर्देश पर थाना खमतराई पुलिस की सख्त कार्रवाई, 6 उपद्रवी जेल भेजे गए।

    15/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.