Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बढ़ती चोरी और कथित सट्टा-जुआ पर कांग्रेस का हमला – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/07/2026

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
    महासमुंद

    शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad30/08/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Main image of school
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

    गढ़पटनी। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में टी .एल .एम. (लर्निंग मैटेरियल) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए शैक्षिक चार्ट, मॉडल, गणितीय उपकरण, विज्ञान प्रयोग सामग्री, सामाजिक अध्ययन से संबंधित नक्शे और कला-कृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहे। प्रत्येक बच्चे ने अपने कार्य की जानकारी आगंतुकों को उत्साहपूर्वक दी। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक व व्यावहारिक बनाने का एक सफल प्रयास बताया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती देवकी पटेल के करकमलों से हुआ। उन्होंने बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षा में रुचि बढ़ती है और बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं।

    प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय का यह 25वां वर्ष विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हुआ है। टी.एल.एम. प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

    https://chhattisgarhvision.com/wp-content/uploads/2025/08/Side-video-of-School.mp4

    इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक लगन नाग अभिभावकों, पालकों एवं अतिथियों ने बच्चों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में बच्चों की सक्रियता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने रजत जयंती वर्ष की यह स्मृति अविस्मरणीय बना दी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: 5.12 करोड़ रुपये का 998 किलो गांजा किया नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    30/06/2026

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    29/06/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: 5.12 करोड़ रुपये का 998 किलो गांजा किया नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बढ़ती चोरी और कथित सट्टा-जुआ पर कांग्रेस का हमला – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/07/2026

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026

    बसना: भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर मंथन।

    30/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.