Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, माताओं को बच्चों की शिक्षा के प्रति किया जागरूक।

    12/04/2026

    पिथौरा: अवैध सट्टा कारोबारी रंगे हाथों गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जप्त।

    12/04/2026

    सरायपाली: ‘अंगना म शिक्षा – पढ़ाई तिहार’ का आयोजन, माताओं को दी गई बाल शिक्षा की जानकारी।

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: योगेश कुमार बढ़ाई बने WWF के वैलेंटियर, शिकारी पक्षी संरक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिनिधित्व।
    बसना

    बसना: योगेश कुमार बढ़ाई बने WWF के वैलेंटियर, शिकारी पक्षी संरक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिनिधित्व।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad15/02/2026Updated:15/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    WWF Yogesh badai image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विश्व की प्रतिष्ठित संस्था World Wide Fund for Nature (WWF) द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन्हीं परियोजनाओं में से एक “शिकारी पक्षी संरक्षण कार्यक्रम” का आयोजन मध्यप्रदेश में 15 जनवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक किया जा रहा है।

    wwf22
    मध्यप्रदेश में आयोजित WWF अंतरराष्ट्रीय परियोजना में छत्तीसगढ़ से हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

    इस WWF विशेष अभियान का उद्देश्य विलुप्तप्राय एवं संकटग्रस्त शिकारी पक्षियों (Raptors) जैसे गिद्ध, चील, बाज, उल्लू आदि की पहचान, गणना, संरक्षण एवं उनके प्रति जनजागरूकता फैलाना है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में इन पक्षियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि ये प्रकृति की स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य श्रृंखला को संतुलित रखने में सहायक होते हैं।

    wwf1

    WWF अंतरराष्ट्रीय परियोजना के लिए देशभर से चयनित स्वयंसेवकों (वैलेंटियर) में छत्तीसगढ़ राज्य से योगेश कुमार बढ़ाई का चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। योगेश कुमार बढ़ाई पूर्व से ही पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। उनके चयन से यह सिद्ध होता है कि छत्तीसगढ़ में भी पर्यावरण के प्रति सजग और समर्पित युवाओं की कमी नहीं है।

    bharat logo

    कार्यक्रम के अंतर्गत 15 मार्च 2026 को विशेष फील्ड एक्टिविटी आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित वैलेंटियर प्राकृतिक आवासों में जाकर पक्षियों का सर्वेक्षण करेंगे, डेटा संग्रह करेंगे तथा स्थानीय लोगों को संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संरक्षण की आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी जाएगी।

    योगेश कुमार बढ़ाई के चयन पर स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनकी सहभागिता से न केवल शिकारी पक्षियों के संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अधिक मजबूत होगी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, माताओं को बच्चों की शिक्षा के प्रति किया जागरूक।

    12/04/2026

    बसना: सिरको में सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिला आबादी भूमि का अधिकार।

    12/04/2026

    बसना: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में FLN प्रशिक्षण, 60 शिक्षकों ने लिया हिस्सा।

    12/04/2026

    बसना: संकुल केन्द्र जमदरहा में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, माताओं को जोड़ा गया शिक्षा से।

    12/04/2026

    बसना: भुइयां सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से किसान परेशान, सिंचित जमीन हुई असिंचित दर्ज।

    12/04/2026

    बसना: अरेकेल में जमीन कब्जा और अवैध मुरुम खनन का मामला गरमाया।

    10/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, माताओं को बच्चों की शिक्षा के प्रति किया जागरूक।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सिरको में सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिला आबादी भूमि का अधिकार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में FLN प्रशिक्षण, 60 शिक्षकों ने लिया हिस्सा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: युवक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दोस्त निकले हत्यारे।

    12/04/2026

    पिथौरा: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, ग्रीन टीम बनी विजेता।

    12/04/2026

    सरायपाली: 40 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई।

    12/04/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, माताओं को बच्चों की शिक्षा के प्रति किया जागरूक।

    12/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.