महासमुंद(जीतयादव)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महासमुंद स्थित शंकराचार्य भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
शंकराचार्य भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।
इस अवसर पर जनपद पंचायत महासमुंद की स्वास्थ्य समिति की सभापति श्रृष्टि ध्रुव भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभापति श्रृष्टि ध्रुव ने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



