महासमुंद(जीतयादव)। प्रदेश में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।
मनरेगा संशोधन, गैस संकट और धान खरीदी में भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन।
प्रदर्शन में जनपद पंचायत महासमुंद की स्वास्थ्य समिति सभापति श्रृष्टि ध्रुव भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा संशोधन, एलपीजी गैस संकट, धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विधानसभा घेराव में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर जल्द समाधान निकालने की मांग की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक जनहित में आवाज उठाई जाती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। विधानसभा घेराव में प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक जनता की समस्याएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।



