Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आमापाली में 13 से 20 फरवरी तक भव्य आयोजन।

    13/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर सोनू बंछोर प्रथम।

    13/02/2026

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

    13/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में आयोजित हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।
    बसना

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में आयोजित हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/02/2026Updated:13/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शिशु pirda11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।सरस्वती शिशु मंदिर, पिरदा में 11 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुलबुल ज्वेलर्स के संचालक श्री प्रमोद अग्रवाल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती सीमा नायक, विद्यालय के प्राचार्य श्री अमृत पटेल, पूर्व प्राचार्य श्री रमेश कर, श्रीमती मुस्कान राहुल अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री किशोर कुमार रथ (प्राचार्य) उपस्थित रहे।

    pirda33
    शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में भव्य आयोजन।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री प्रमोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यालय की भूमिका, शिक्षा के महत्व और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत 522 भैया-बहनों के लिए पेयजल सुविधा हेतु बोर उत्खनन कराने की घोषणा भी की, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

    pirda22

    श्रीमती सीमा नायक ने शिशु मंदिर के संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय बच्चों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं श्री रमेश कर ने शिशु मंदिर योजना की जानकारी दी और श्री अमृत पटेल ने समाज में शिशु मंदिर की भूमिका पर विचार साझा किए। मुख्य वक्ता श्री किशोर रथ ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की तुलना शिशु मंदिर पद्धति से करते हुए उसके सकारात्मक पक्षों को रेखांकित किया।

    logo

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बैठकी कीर्तन, सम्बलपुरी नृत्य, एकांकी, भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य तथा पौराणिक नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।विद्यालय के संयोजक श्री देवचंद नायक ने विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य श्री ललीत बेहेरा एवं आचार्या सुश्री ऐश्वर्या राजपूत द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर समिति परिवार के सदस्य, आचार्यगण, पालकगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री राहुल अग्रवाल द्वारा किया गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आमापाली में 13 से 20 फरवरी तक भव्य आयोजन।

    13/02/2026

    बसना: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात, ऐतिहासिक शिव-पार्वती विवाह का आयोजन।

    13/02/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, सांकरा पुलिस व ANTF की संयुक्त रेड।

    13/02/2026

    बसना: IISER पुणे में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में जिले से चार व्याख्याता हुए शामिल।

    13/02/2026

    बसना: युवा कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार, कई कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी।

    12/02/2026

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    11/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आमापाली में 13 से 20 फरवरी तक भव्य आयोजन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात, ऐतिहासिक शिव-पार्वती विवाह का आयोजन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, सांकरा पुलिस व ANTF की संयुक्त रेड।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आमापाली में 13 से 20 फरवरी तक भव्य आयोजन।

    13/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर सोनू बंछोर प्रथम।

    13/02/2026

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

    13/02/2026

    बसना: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात, ऐतिहासिक शिव-पार्वती विवाह का आयोजन।

    13/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.