सरायपाली(जीतयादव)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शंकराचार्य भवन, महासमुंद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरायपाली विकासखंड की कई शिक्षिकाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महासमुंद में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान।
कार्यक्रम में श्रीमती शीला बिश्वास (प्रधान पाठक), शासकीय प्राथमिक शाला मुधा, श्रीमती ज्योति प्रधान (प्रधान पाठक), शासकीय प्राथमिक शाला पैकिन, सिल्विया बाघ (सहायक शिक्षक), शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी तथा श्रीमती लक्ष्मी नायक (शिक्षक), उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान सम्मानित शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन. नायक सहित अन्य अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। वहीं सरायपाली विकासखंड के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सम्मानित शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे पूरे विकासखंड के लिए गौरव का विषय बताया।



