पिथौरा(जीतयादव)।अरंड-खुटेरी में दो दिवसीय रामचरित मानस गान का भव्य आयोजन 29 मार्च रविवार से 31 मार्च मंगलवार तक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की कुल 21 मानस मंडलियों ने भाग लेकर श्रीरामचरितमानस के मधुर पाठ और भजनों के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
दो दिवसीय रामचरित मानस गान कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, राम-जानकी बारात व महाभंडारे का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रामकथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर अपने जीवन को धन्य किया। आयोजन स्थल पर लगातार भजन-कीर्तन और मानस गान की ध्वनि गूंजती रही, जिससे पूरा गांव राममय हो गया।इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के सभी राम भक्तों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने व्यवस्था से लेकर अतिथियों के स्वागत तक हर पहलू का विशेष ध्यान रखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सका।
![]()
समापन दिवस पर शाम के समय श्री राम-जानकी की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।कार्यक्रम के अंत में माता कौशल्या प्रसाद के रूप में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन ने गांव में भक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।




