बसना(जीतयादव)। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज देश की करोड़ों जनता की सच्ची और मजबूत आवाज़ बनकर उभरी हैं।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि प्रियंका गांधी केवल एक नेता नहीं, बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा वर्ग की उम्मीद हैं। वे हर परिस्थिति में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही हैं।
प्रियंका गांधी का संघर्षशील नेतृत्व देश की जनता को देता है भरोसा
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे हालात में प्रियंका गांधी का जमीनी और संघर्षशील नेतृत्व जनता को भरोसा देता है। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक किसानों, युवाओं, महिलाओं की समस्याओं को मुखरता से उठाया है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी ने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमेशा स्पष्ट और निर्भीक भूमिका निभाई है। सत्ताधारी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उन्होंने लगातार आवाज़ बुलंद की है।

अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रियंका गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में उनका नेतृत्व देश की राजनीति को नई दिशा देगा और जनता के अधिकारों की लड़ाई और अधिक सशक्त होगी।




