Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

    11/03/2026

    बसना: प्रोजेक्ट और इनोवेटिव आइडिया के लिए बसना ब्लॉक के कई छात्र-छात्राओं का चयन।

    11/03/2026

    महासमुंद: पुलिस की जुआ पर कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार।

    11/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»पिथौरा: नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
    महासमुंद

    पिथौरा: नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/12/2025Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शिक्षक प्रशिक्षण Pithora traning 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा। स्थानीय बीआरसी भवन पिथौरा में नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विकासखंड स्रोत समन्वयक नरेश पटेल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है, जिसमें विकासखंड पिथौरा के सामाजिक अध्ययन विषय के 88 शिक्षक एवं संस्कृत भाषा के 50 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं।

    प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार की गई नवीन पाठ्य-पुस्तकों की अवधारणा, संरचना एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से शिक्षकों को अवगत कराना है, ताकि कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, गतिविधि-आधारित एवं छात्र-केन्द्रित बनाया जा सके।

    सर्व शिक्षा अभियान

    बीआरसी पिथौरा में सामाजिक अध्ययन एवं संस्कृत पर शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षण जारी

    प्रशिक्षण सत्रों में सामाजिक अध्ययन विषय के बीआरजी मनोज बरिहा, सियाराम साहू एवं नरेंद्र पटेल द्वारा नवीन पाठ्य-पुस्तकों के प्रमुख बिंदुओं, पाठ्यवस्तु में जोड़े गए नये तत्वों तथा शिक्षण विधियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। वहीं संस्कृत भाषा विषय के रामप्यारे साहू, राजेश सावडे एवं महेश बघेल द्वारा संस्कृत पाठ्य-पुस्तकों में किए गए नवाचारों एवं सरल शिक्षण तकनीकों पर प्रकाश डाला जा रहा है।

    पल्स पोलियो Pals polio 2

    प्रशिक्षण के दौरान डीआरजी लोरीश कुमार ने भारत की सांस्कृतिक जड़ों, मूल्य आधारित शिक्षा एवं ब्लूम टेक्सोनॉमी के महत्व पर विशेष जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज का अध्ययन विषय विद्यार्थियों को 21वीं सदी के वैश्विक परिप्रेक्ष्य से जोड़ने में सक्षम बनाता है तथा उनमें तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता एवं नागरिक बोध का विकास करता है।

    Temri school training n

    इसके साथ ही प्रशिक्षण में योग, खेल एवं व्यावसायिक शिक्षा जैसे सह-पाठ्यक्रमीय विषयों पर भी जानकारी दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को कक्षा में प्रयोगात्मक गतिविधियों, समूह कार्य एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें नवीन पाठ्य-पुस्तकों को बेहतर ढंग से समझने तथा छात्रों तक प्रभावी रूप से ज्ञान पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: पुलिस की जुआ पर कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार।

    11/03/2026

    महासमुंद: फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित-मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    10/03/2026

    महासमुंद: भाजयुमो जिला महासमुंद के मंत्री बने कमलेश डड़सेना।

    10/03/2026

    महासमुंद: बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई शुरू।

    10/03/2026

    महासमुंद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का हुआ सम्मान – श्रृष्टि ध्रुव।

    09/03/2026

    महासमुंद: फर्सी फैक्ट्री में चल रहा था पेट्रोल-डीजल हेराफेरी का अवैध कारोबार, 7आरोपी गिरफ्तार।

    09/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बागबाहरा

    महासमुंद: पुलिस की जुआ पर कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित-मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: भाजयुमो जिला महासमुंद के मंत्री बने कमलेश डड़सेना।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

    11/03/2026

    पिथौरा: टेका स्थित एचपी फ्यूल्स लूटकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

    11/03/2026

    सरायपाली: धान चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 60 बोरी धान बरामद।

    10/03/2026

    महासमुंद: फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित-मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    10/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.