बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में 12वीं बार नेवता भोज का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
पीएम पोषण योजना अंतर्गत हुआ नेवता भोज
आज के नेवता भोज का आयोजन हीरालाल चौहान द्वारा स्वेच्छा से पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आंशिक रूप से कराया गया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री ट्विंकल (कक्षा तीसरी) एवं सुपुत्र थमलेश (कक्षा पहली) भी उपस्थित रहे।नेवता भोज के अंतर्गत बच्चों को जलेबी, मिक्चर, अमरूद, बेर, काजू बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित की गई। भोज का आनंद सभी बच्चों ने अत्यंत खुशी एवं उत्साह के साथ लिया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक गफ्फार खान ने कहा कि नेवता भोज से बच्चों के भोजन मूल्यों में वृद्धि होती है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बल मिलता है। वहीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यालय में सामाजिक सहभागिता बढ़ती है तथा बच्चों में समानता की भावना विकसित होती है।
ग्राम पंचायत बी बनडबरी के पूर्व पंच कायतराम ने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक माह कई बार नेवता भोज का आयोजन होना अत्यंत प्रसन्नता की बात है और हम सभी विद्यालय के विकास में सदैव सहभागी रहेंगे।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल, उपाध्यक्ष खेमकुमारी, कायतराम, रतन, श्रीलाल, रत्थूराम, मोहरसाय, महेत्तरीन, बुधियारीन, भगवती, बुधवारा, इतवारीन, कांतिबाई, सुशीला, मायावती, रामेश्वरी, पिंकी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामवती सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिक्षा अधिकारियों ने की सराहना
नेवता भोज के इस आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, जमदरहा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार एवं जमदरहा संकुल के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।







