सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केदुवां में पदस्थ शिक्षकों के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साराडीह बैराज में आयोजित किया गया, जिसमें संकुल परिवार के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
साराडीह बैराज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने पुष्पमाला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान।
यह विदाई समारोह शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिसेकेला के दुर्योधन पटेल के सेवानिवृत्त होने तथा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केदुवां के मोतीलाल पटेल के स्थानांतरण होकर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहदा जाने के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और स्वागत के साथ की गई।

संकुल परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्योधन पटेल और स्थानांतरित शिक्षक मोतीलाल पटेल को पुष्पमाला, श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नोडल प्राचार्य अरुण भोई, संकुल समन्वयक घनश्याम दास, ईश्वर साहू और राजेश चौधरी सहित दोनों शिक्षकों के लंबे शिक्षण कार्यकाल, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्योधन पटेल (डी.डी. पटेल) ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं मोतीलाल पटेल ने केदुवां संकुल में बिताए अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सहयोग, अपनापन और मित्रवत संबंध हमेशा याद रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। समारोह में अरुण भोई, घनश्याम दास, ईश्वर साहू, हेमंत चौधरी, घनश्याम पटेल, उमाशंकर पटेल, हरेंद्र साहू, दिलीप पाणिग्रही, प्रतीक केशरवानी, तुलाराम सिदार, उमेश पटेल, उत्तर सिदार, मारकुश नंद, गोपाल पटेल, जगदीश डडसेना, क्षमा नायक, निर्मल कुमार, राजेश पटेल, आशाराम पटेल, मुकेश साहू, सोहन चौधरी, उपेन्द्र साहू, परमेश सिदार सहित संकुल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



