Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: कंवरपाली स्कूल में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

    13/03/2026

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में छात्र सम्मान और विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    13/03/2026

    बसना: ललितपुर स्कूल में कक्षा 5वीं के छात्रों को विदाई, नेवता भोज का आयोजन किया गया।

    13/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 13
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: कंवरपाली स्कूल में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
    सरायपाली

    सरायपाली: कंवरपाली स्कूल में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कंवरपाली kanwarpali image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

    शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विदाई समारोह, विद्यार्थियों को उपहार देकर दी गई शुभकामनाएं।

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छोटे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    school image new

    इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी कविता के माध्यम से विदाई और परीक्षा के महत्व को बताया तथा सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    कंवरपाली विद्यालय के प्रधान पाठक गोरख लाल पण्डा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम, अनुशासन और लगन बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया। वहीं सहायक शिक्षक डिग्री लाल पटेल ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

    school image second

    कार्यक्रम के दौरान कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थी प्रकृति बरिहा, चांदनी बरिहा, प्रीति चौहान, मुस्कान चौहान, देवराज चौहान और यश कुमार चौहान ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।विदाई समारोह के अंत में विद्यार्थियों को तख्ती, कॉपी, पेन, कम्पास और पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    school image third

    इस अवसर पर कंवरपाली शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य शिव चौहान, कमल किशोर बरिहा, मुखलेंद्र पटेल और भागीरथी यादव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला और सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में छात्र सम्मान और विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    13/03/2026

    सरायपाली: नशीली कफ सिरप के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई।

    13/03/2026

    सरायपाली: ANTF व पुलिस की कार्रवाई: 4 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार।

    13/03/2026

    सरायपाली: रिमजी शाला के विद्यार्थियों का शैक्षिक एवं प्रशासनिक भ्रमण कराया गया।

    12/03/2026

    सरायपाली: ANTF की कार्रवाई, 5 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    12/03/2026

    सरायपाली: पुलिस ने 24 घंटे में झपटमार को दबोचा, 50 हजार रुपये बरामद।

    12/03/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में छात्र सम्मान और विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: नशीली कफ सिरप के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: ANTF व पुलिस की कार्रवाई: 4 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: जुआ पर पुलिस की कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    13/03/2026

    रायपुर: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, लाखों उपभोक्ताओं को राहत।

    13/03/2026

    बसना: अफीम की अवैध खेती बढ़ने पर भाजपा सरकार पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला।

    13/03/2026

    सरायपाली: नशीली कफ सिरप के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई।

    13/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.