पिथौरा(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन (CGJWU) पिथौरा ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह आवश्यक बैठक दिनांक 26 जनवरी को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पिथौरा में आयोजित की गई, जो प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की सहमति से संपन्न हुई।
जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पिथौरा में हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन।
बैठक में प्रमुख रूप से बलराज नायडू (जिला अध्यक्ष), आनंद अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष), गौरव चंद्राकर (जिला सचिव), संतराम कुर्रे (जिला संगठन सचिव), लोकनाथ खूंटे (जिला सह सचिव), रमेश श्रीवास्तव (जिला सलाहकार) सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अभिषेक राजा शुक्ला को पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही राजा बाबू उपाध्याय को ब्लॉक सचिव, राजेश साव को जिला सह सचिव, पूनम दास मानिकपुरी को जिला सलाहकार एवं चंद्रशेखर सिदार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान दैनिक भास्कर पिथौरा के संवाददाता विकास अग्रवाल को यूनियन की नई सदस्यता भी प्रदान की गई।

बैठक में एक भावुक क्षण उस समय आया जब जिला पदाधिकारी संतराम कुर्रे के सुपुत्र प्रकाश कुर्रे के छत्तीसगढ़ पुलिस बल में चयन होने पर यूनियन परिवार की ओर से उन्हें बधाई दी गई तथा संतराम कुर्रे को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने अपने संबोधन में पत्रकारों को एकजुट रहने, संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कीर्ति पांडे (ब्लॉक उपाध्यक्ष), कमलेश डड़सेना (ब्लॉक महासचिव), राजकुमार अग्रवाल (ब्लॉक कोषाध्यक्ष), बद्री प्रसाद दुबे, खगेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।




