Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गढ़फुलझर में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका।

    28/03/2026

    बसना: कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के लिए मांग रहे समर्थन-मोक्ष कुमार प्रधान।

    28/03/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ परिवहन पर कार्रवाई, 16 टन महुआ और ट्रक जब्त।

    27/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: FLN का 5 दिवसीय प्रशिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल झिलमिला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    सरायपाली

    सरायपाली: FLN का 5 दिवसीय प्रशिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल झिलमिला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/01/2026Updated:13/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    FLN jhilmila
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।हायर सेकेंडरी स्कूल झिलमिला में दिनांक 05 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के अनुरूप कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

    school shiksha logo

    FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक अधिगम को प्राथमिकता दी गई है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिससे शिक्षक कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और रुचिकर बना सकें।

    FLN बुनियादी शिक्षा,साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता पर केंद्रित प्रशिक्षण है।

    प्रशिक्षण पूर्णतः गतिविधि आधारित रहा, जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराया गया। श्रवण कुमार प्रधान, श्रीमती शीला विश्वास एवं वर्षा नंद मैडम ने हिंदी विषय के पाठ्यक्रम को 26 सप्ताह एवं गणित विषय को 25 सप्ताह में विभाजित कर सतत आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

    क्रीड़ा Pirda 333FLN प्रशिक्षण के दौरान कक्षा 3 की नवीन पुस्तकों, आकलन प्रणाली एवं योग शिक्षा पर भी विशेष चर्चा की गई। योग शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न आसनों एवं शारीरिक गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कला शिक्षा, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गुणों के विकास पर भी बल दिया गया।

    प्रशिक्षण प्रभारी श्री विद्याधर साहू एवं व्यवस्था प्रभारी श्री भोलानाथ नायक का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। वहीं समग्र शिक्षा महासमुंद के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया तथा समय पर उपस्थिति एवं विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

    यह FLN प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/03/2026

    सरायपाली: जलगढ़ में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन।

    26/03/2026

    सरायपाली: 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

    24/03/2026

    सरायपाली: क्वींस ग्रुप का महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं हुईं सम्मानित।

    24/03/2026

    सरायपाली: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के धरने को दीपक बैज का समर्थन।

    21/03/2026

    सरायपाली: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख से ज्यादा कैश और लग्जरी कार जब्त।

    20/03/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: जलगढ़ में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: गढ़फुलझर में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका।

    28/03/2026

    बसना: एनएच-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत।

    27/03/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/03/2026

    बसना: कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के लिए मांग रहे समर्थन-मोक्ष कुमार प्रधान।

    28/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.