रायपुर।शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से DCP नॉर्थ ज़ोन के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा दल-बल के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
DCP नॉर्थ ज़ोन के चेकिंग अभियान से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर।
इसी क्रम में थाना खमतराई क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे 06 आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जिसके पश्चात उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार पेट्रोलिंग, नाकेबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना है। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

DCP नॉर्थ ज़ोन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई से खमतराई क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है, वहीं नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।




