बसना(जीतयादव)।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के आर्थिक विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को आजीविका उत्सव के तहत बसना विकासखंड क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित नई दुकानों का उद्घाटन किया गया।

बिहान योजना के तहत आजीविका उत्सव में महिलाओं की नई दुकानों का हुआ शुभारंभ
प्रतिभा महिला क्लस्टर संगठन, भंवरपुर क्षेत्र में तीन नई दुकानों का शुभारंभ किया गया। इनमें आयुष भोजनालय एवं कैंटीन (प्रो. मीरा वैष्णव),राधा रानी डेली नीड्स एवं पूजा सामान (प्रो. राधा डडसेना) तथा मां अम्बे चॉइस सेंटर (प्रो. सुशीला बारीक) शामिल हैं।

इन दुकानों का उद्घाटन समारोह आदरणीया श्रीमती सरला कोसरिया मैडम, आदरणीय श्री मिलाप निराला जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि), श्री कृष्ण कुमार पटेल (जनपद सदस्य), श्री कृष्ण कुमार सिदार (सरपंच, ग्राम पंचायत भवरपुर) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनआरएलएम ब्लॉक स्टाफ, पीआरपी, कैडर एवं समूहों की दीदियाँ भी उपस्थित रहीं।
इसी प्रकार मुस्कान महिला क्लस्टर संगठन, सिंगनपुर अंतर्गत दो नई दुकानों का उद्घाटन किया गया। इनमें प्रधान ग्राहक सेवा केंद्र, पौंसरा (प्रो. शशिरेखा प्रधान) एवं AK टेंट हाउस, पौंसरा (प्रो. वृंदावती प्रधान) शामिल हैं।

इन दुकानों का उद्घाटन समारोह आदरणीय श्री मिलाप राम निराला (अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद पंचायत बसना) के मुख्य आतिथ्य में तथा श्रीमती दीपा अरुण साहू (जनपद सदस्य), श्री नरेश पटेल (जनपद सदस्य), उपसरपंच, पंचगण एवं एनआरएलएम ब्लॉक स्टाफ, पीआरपी, कैडर और समूहों की दीदियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्तिकरण न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाएँ स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, जो समाज के समग्र विकास का आधार है।



