बसना(जीतयादव)। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ कर्मचारी/अधिकारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ को नया नेतृत्व मिला है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. टी.सी. राठौर, प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक एवं कर्मचारी/अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवरतन नायक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें मनोज मूछावड़ को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। मनोज मूछावड़ की नियुक्ति को संगठन के लिए सशक्त और निर्णायक कदम माना जा रहा है।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
नवदायित्व मिलने के बाद मनोज मूछावड़ ने कहा कि वे बंजारा समाज को संगठित, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि समाज की आवाज को सशक्त मंच मिल सके।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार
प्रदेश महासचिव मनोज मूछावड़ ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक, डॉ. शिवरतन नायक सहित संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
समाज में नई ऊर्जा का संचार
मनोज मूछावड़ की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में बंजारा समाज के बीच नई ऊर्जा, नई दिशा और नई उम्मीद का संचार हुआ है। समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।






