Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गढ़फुलझर में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका।

    28/03/2026

    बसना: कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के लिए मांग रहे समर्थन-मोक्ष कुमार प्रधान।

    28/03/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ परिवहन पर कार्रवाई, 16 टन महुआ और ट्रक जब्त।

    27/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: आप(आम आदमी पार्टी1) के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने खिरोद पटेल, गृहग्राम में हुआ स्वागत
    पिथौरा

    पिथौरा: आप(आम आदमी पार्टी1) के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने खिरोद पटेल, गृहग्राम में हुआ स्वागत

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/01/2026Updated:18/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    आप Aap party
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा(जीत यादव)।आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महासमुंद जिले के यूथ विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर खिरोद पटेल को उनके गृह ग्राम पंचायत डोंगरीपाली पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने कहा कि उन्होंने लगभग पांच वर्ष पूर्व अपने साथी एम.डी. महेश कर्ष के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई मजबूत विकल्प नहीं था, जिसका लाभ ये दोनों पार्टियां उठाती रही हैं।

    क्रीड़ा Pirda 333

    विषय सूची

    Toggle
    • “भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू”
    • स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर निशाना
    • बसना विधानसभा में मजबूत हो रही आप
    • प्रदेश नेतृत्व का किया आभार
    “भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू”

    पटेल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जनता के साथ “पांच साल तू, पांच साल मैं” की राजनीति खेलती आई हैं। पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक दोनों ही पार्टियां जनता के विकास की बजाय अपने विकास में लगी रहीं।उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के शासनकाल में “जनता त्रस्त और नेता मस्त” की स्थिति बनी रही।

    साइबर अपराध portal
    स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर निशाना

    सीधे तौर पर साय सरकार पर आरोप लगाते हुए खिरोद पटेल ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार का नैतिक दायित्व है कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।उन्होंने कहा कि सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम जनता की बिजली काटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    पटेल ने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों और सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये के बकाया बिल होने के बावजूद उनकी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होती, जबकि आम जनता के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जो सरकार के सौतेले रवैये को दर्शाता है।

    images1
    बसना विधानसभा में मजबूत हो रही आप

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीयत साफ है, इसी कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।बसना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से दो पार्षद, पिथौरा ब्लॉक से जनपद सदस्य, सरपंच, पंच सहित कई जनप्रतिनिधि आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

    फार्मर आईडी logo agritek
    प्रदेश नेतृत्व का किया आभार

    खिरोद पटेल ने बताया कि वे पूर्व में बसना विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक, प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्रकार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं राकेश झाबक के प्रति आभार व्यक्त किया।

    फार्मर आईडी Capture

    अंत में उन्होंने कहा कि आप(आम आदमी पार्टी) ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे, तथा सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: चौकी बया के निरीक्षक बने उप निरीक्षक, एसपी भावना गुप्ता ने लगाए दो स्टार।

    16/03/2026

    पिथौरा: लाटादादर में सब्जी हाट बाजार शुरू, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगा ताजा सब्जियों का लाभ।

    12/03/2026

    पिथौरा: टेका स्थित एचपी फ्यूल्स लूटकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

    11/03/2026

    पिथौरा: कंचनपुर में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से ग्रामीण व किसान परेशान।

    10/03/2026

    पिथौरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंड्रीपानी तुकड़ा में महिलाओं का हुआ विशेष सम्मान।

    09/03/2026

    पिथौरा: पुराने सिक्के से मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

    09/03/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: चौकी बया के निरीक्षक बने उप निरीक्षक, एसपी भावना गुप्ता ने लगाए दो स्टार।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: लाटादादर में सब्जी हाट बाजार शुरू, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगा ताजा सब्जियों का लाभ।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: टेका स्थित एचपी फ्यूल्स लूटकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: गढ़फुलझर में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका।

    28/03/2026

    बसना: एनएच-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत।

    27/03/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/03/2026

    बसना: कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के लिए मांग रहे समर्थन-मोक्ष कुमार प्रधान।

    28/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.