बसना(जीतयादव)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
ताला के महाकालेश्वर मंदिर और हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
भाजपा मंडल पिरदा के तत्वावधान में ग्राम ताला स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों को याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इसके पश्चात हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक आयोजन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की भी प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल पिरदा के उपाध्यक्ष इंदल साव एवं तोष कुमार पटेल, महामंत्री मनीराम निषाद, महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सुभाष बंजारा, जिला कार्यसमिति सदस्य परशुराम गढ़तिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीनदयाल भोई, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश कश्यप, किसान मोर्चा के महामंत्री पीताम्बर प्रधान, महामंत्री एवं सह संयोजक हेतराम राठौर, भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज प्रधान, भाजयुमो महामंत्री ज्ञान चंद प्रधान एवं डिगम्बर पटेल, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष बसंत साहू, भाजयुमो मंत्री झलेस साव, जाडामुड़ा सोसायटी के अध्यक्ष संजय प्रधान, सच्चिदानंद पटेल, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



