बसना(जीतयादव)।सर्व हिंदू समाज भंवरपुर मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में 29 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्ष, उल्लास और धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली।

हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के जिला अध्यक्ष दयामणी सिदार, मुख्य अतिथि सरला कोसरिया (छाया विधायक), अध्यक्षता देवकी पुरुषोत्तम दीवान, सभापति जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि ममता शीतल मिश्रा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई।
हिंदू सम्मेलन में अनेक गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति।
अपने उद्बोधन में देवकी दीवान ने कहा कि आज अपने धर्म के प्रति जन-जागरण के लिए संगठित होकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की।

वहीं ममता मिश्रा ने पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इन पांच बिंदुओं को अपनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।
सरला कोसरिया ने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि हिन्दू सनातन का अर्थ शाश्वत, नित्य और पुरातन है, जो एक ऐसी जीवन शैली है जो कभी समाप्त नहीं होती और सदैव प्रासंगिक रहती है।

अंत में मुख्य वक्ता दयामणी सिदार ने स्वयंसेवक संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “धर्मो रक्षति रक्षितः” का अर्थ है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने सनातन संस्कृति, मठ-मंदिरों और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन में बसंत अग्रवाल, डिजेन्द्र कुर्रे, खंड वाहक पंचराम गहिर, पुरुषोत्तम दीवान, बसंत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, प्रकाश पारेश्वर, डिग्री निषाद, मोहित नायक, मोती लाल यादव, उद्धव पटेल, शुभम, गौरांक, सावित्री डडसेना, पुष्पा डडसेना, पदमा डडसेना, तारा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।



