Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    26/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: ठेकेदार की लापरवाही सड़क पर खुला छोड़ा गया हाई वोल्टेज केबल।
    बसना

    बसना: ठेकेदार की लापरवाही सड़क पर खुला छोड़ा गया हाई वोल्टेज केबल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/11/2025Updated:02/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सड़क Basna street lite image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(रूपानंद साव)। नगर पंचायत बसना क्षेत्र में सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे ठेकेदारों की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीण बैंक (टीटी कंपनी) के पास सड़क के बीचोंबीच बड़े लाइन का केबल कनेक्शन बिछाकर खुला छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

    स्थानीय व्यापारियों और जागरूक नागरिकों ने नगर पंचायत को कई बार मौखिक सूचना दी, लेकिन अब तक किसी अधिकारी या कर्मचारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

    112

    विषय सूची

    Toggle
    • खतरे के बीच खेलते बच्चे, रोज गुजरते राहगीर
    • नगर पंचायत की लापरवाही उजागर
    • जाम और अव्यवस्था बनी समस्या
    • सूख रहे हैं गार्डन के पौधे
    • खुले हाई-टेंशन तार से बढ़ा खतरा
    • जनप्रतिनिधियों से उम्मीद
    खतरे के बीच खेलते बच्चे, रोज गुजरते राहगीर

    ग्रामिण बैंक और टीटी कंपनी के पास दिनभर बच्चे खेलते रहते हैं। वहीं बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ बैंक कार्य के लिए रोज यहां पहुंचती हैं। खुले तारों के बीच से गुजरना उनके लिए खतरे से खाली नहीं है।खटखटी मोड़ में भी एक बिजली खंभे को हटाए बिना उस पर सीसी सड़क डाल दी गई, जिससे हादसे की संभावना बनी हुई है।

    साइबर अपराध portal
    नगर पंचायत की लापरवाही उजागर

    सूत्रों के अनुसार, नगर पंचायत में दर्जनों इंजीनियर और कर्मचारी होने के बावजूद शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    • पदमपुर रोड गौरवपथ की स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद हैं।

    • पूर्व उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल के घर के सामने एनजीटी के तहत तोड़ा गया भवन मलबा अभी तक नहीं हटाया गया।

    • नगर के कई प्रमुख चौक, बस स्टैंड और कन्या शाला क्षेत्र में ठेला चौपाटी और कचरे के ढेर जस के तस पड़े हैं।

    bharat logo
    जाम और अव्यवस्था बनी समस्या

    एचडीएफसी और आईडीएफसी बैंक के सामने दिनभर सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग रहती है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है।कन्या शाला के पास से गुजरने वाली छात्राओं को बड़े वाहनों से साइड लेते समय अक्सर गिरने की नौबत आ जाती है।

    सूख रहे हैं गार्डन के पौधे

    सीटी सिनेमा के सामने “हमर बसना” बैनर के नीचे बनाए गए गार्डन में पौधों की सिंचाई नहीं होने से सभी पौधे सूखकर मर रहे हैं। इससे नगर सौंदर्यीकरण की स्थिति भी खराब दिख रही है।

    खुले हाई-टेंशन तार से बढ़ा खतरा

    ग्रामीण बैंक के बगल में हाई मास्क झुमर और स्ट्रीट लाइट के केबल बिछाकर ठेकेदारों ने प्रवाहित तार खुले में ही छोड़ दिए हैं। यह तार सड़क और नाली के किनारे जमीन से सटे हुए हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

    जनप्रतिनिधियों से उम्मीद

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को जनता की सुरक्षा और सेवा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।एक फोन कॉल पर मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में जिम्मेदारों की उदासीनता और अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    25/03/2026

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    25/03/2026

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    24/03/2026

    बसना: असम रवाना हुए मोक्ष कुमार प्रधान, उदारबंद विधानसभा में संभालेंगे जिम्मेदारी।

    24/03/2026

    बसना: पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।

    24/03/2026

    बसना: 22.890 किलो गांजा के साथ गुजरात के दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की कार्रवाई।

    24/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 25 मार्च को भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में ट्रांसफर होंगे 495 करोड़ रुपये।

    25/03/2026

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.