Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।

    06/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 9
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: 77वें गणतंत्र दिवस पर बसना में विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण।
    बसना

    बसना: 77वें गणतंत्र दिवस पर बसना में विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/01/2026Updated:26/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गणतंत्र Basna girls 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।शासकीय कन्या शाला बसना में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

    गणतंत्र Basna girls 2
    गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रगान के साथ छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव।

    कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री एन. के. पंडा सर सहित शिक्षकगण, छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया गया।

    गणतंत्र Basna girls 3

    मुख्य अतिथि विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपनाएं और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही कल के भारत का भविष्य हैं।

    गणतंत्र Basna girls 4

    प्राचार्य एन. के. पंडा सर ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और देशप्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। कन्या शाला बसना में आयोजित यह समारोह देशभक्ति और प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    06/02/2026

    बसना: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय विद्यालय अंकोरी में किया गया।

    05/02/2026

    बसना: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बसना में संपन्न।

    05/02/2026

    बसना: आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक, ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ को लेकर बनी रणनीति।

    04/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।

    06/02/2026

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    06/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.