महासमुंद(जीतयादव)।जिले में महिला खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिले के विभिन्न विकासखंडों में 2 एवं 3 फरवरी को आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

महिलाओं की खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच, तीन विकासखंडों में होगा आयोजन।
दिनांक 02 फरवरी को प्रतियोगिता जे.एम.एस. जगदीशपुर (विकासखंड पिथौरा) में आयोजित की जाएगी। यहां पंजीयन एवं जानकारी के लिए उपेंद्र प्रधान (9009888982), हेमंत बारिक (9926161394) एवं राजेश साहू से संपर्क किया जा सकता है। इसी दिन खटखटी (विकासखंड बसना) में भी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जहां भूपेश प्रधान (नोडल अधिकारी – 9669103019), दुर्योधन पटेल एवं सत्यनारायण ठाकुर खिलाड़ियों का पंजीयन करेंगे।

वहीं 03 फरवरी को प्रतियोगिता का आयोजन आई.ई.एम.बी. हाई स्कूल कुटेला (विकासखंड सरायपाली) के खेल मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन में 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी।सरायपाली विकासखंड में विभिन्न खेल विधाओं में बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, हॉकी के साथ-साथ 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ शामिल की गई हैं। सभी खेल प्रतियोगिताएं आयु वर्ग के अनुसार आयोजित होंगी।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए सरायपाली विकासखंड में हेमसागर केवर्त (9926143905), व्यायाम शिक्षक महोदा, शुभ्रा डडसेना (पीटीआई, कन्या शाला), लखेश्वर भोई, शिवकुमार पटेल, के.पी. साहू एवं मुकेश साहू से संपर्क किया जा सकता है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने जिले की सभी महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें।



