बसना(जीतयादव)।थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती बनिता यादव (उम्र लगभग 52 वर्ष), पत्नी ब्रजमोहन यादव, दिनांक 10 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
महिला सुबह तड़के घर से निकली, अब तक कोई सुराग नहीं, परिजन परेशान
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था, जिससे उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। महिला के घर से चले जाने के बाद से परिजन लगातार रिश्तेदारों, आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता महिला का विवरण
नाम: श्रीमती बनिता यादव
पति का नाम: ब्रजमोहन यादव
उम्र: लगभग 52 वर्ष
निवास: ग्राम चोरभट्टी
थाना: बसना
जिला: महासमुंद (छत्तीसगढ़)
जनसहयोग की अपील
परिजनों ने आम नागरिकों से भावुक अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त महिला कहीं भी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें, जिससे उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
संपर्क सूत्र
ब्रजमोहन यादव (पति): 7067830271
भूपेंद्र यादव: 7489294722
परिजनों ने लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें, ताकि समय रहते महिला का पता लगाया जा सके।
किसी की छोटी सी सूचना भी एक परिवार को फिर से खुशियां लौटा सकती है।






