रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार को आयोजित वार्ड बॉय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा में अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि परीक्षा केंद्रों पर गेट निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए गए, जिसके कारण वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।
अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर गेट सुबह 10:30 बजे बंद होना था, लेकिन 10:25 बजे के आसपास ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। जबकि एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से लिखा था कि गेट परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा।
इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित था।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें फ्रिस्किंग और जांच प्रक्रिया के लिए समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, फिर भी कई उम्मीदवारों को गेट से लौटा दिया गया। इससे नाराज परीक्षार्थि



