बसना (जीत यादव) – बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में 16 नवंबर 2025 को छादनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के तहत मतदाता सूची सुधार जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान BLO एवं BLA-2 टीम के साथ ग्रामीणों को नाम जोड़ने, संशोधन कराने व आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।
कार्यक्रम की विशेष पहल के अंतर्गत बुजुर्ग एवं गृहिणी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए मताधिकार, मतदाता सूची में नाम की अनिवार्यता तथा सभी सुधार प्रक्रियाओं को सरल एवं स्पष्ट भाषा में समझाया गया। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही तरीके से दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा, “हर नागरिक का पंजीकरण लोकतंत्र की शक्ति है; सही व अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित:
महामंत्री सरोज पटेल, उपाध्यक्ष महेंद्र साव, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजन।




