Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: अरंड-खुटेरी में रामचरित मानस गान का भव्य आयोजन, 21 मानस मंडलियों ने लिया भाग।

    01/04/2026

    पिरदा: लिमदरहा में ‘मन की बात’ का प्रसारण, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

    01/04/2026

    पिरदा: भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा में नई कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी गति।

    01/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: 2 दिवसीय अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बाराडोली में हुआ भव्य समापन।
    सरायपाली

    सरायपाली: 2 दिवसीय अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बाराडोली में हुआ भव्य समापन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/02/2026Updated:09/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    वॉलीबॉल baraspl1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।जगन्नाथ युवा समिति बाराडोली के तत्वावधान में आयोजित तृतीय वर्ष की दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य और रोमांचक समापन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार 5 फरवरी को हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा की कई मजबूत टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली चातुरी नन्द, मंडल अध्यक्ष केदुंवा दण्डधर साव, पूर्व सरपंच लक्ष्मीशंकर दीवान, जयकृष्ण साहू एवं ओमप्रकाश साव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

    वॉलीबॉल baradoli2
    राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों की मौजूदगी में रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ आयोजन।

    अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्व सरपंच लक्ष्मीशंकर दीवान का विशेष योगदान रहा। प्रथम पुरस्कार की राशि उनके द्वारा दी गई, जबकि छह फीट की चमचमाती ट्रॉफी शिवा इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक पाटसेन्द्री के सौरभ पटेल ने प्रदान की। द्वितीय पुरस्कार की राशि और ट्रॉफी शनि ट्रेडर्स पाटसेन्द्री के प्रोपराइटर प्रकाश पटेल ने तथा तृतीय पुरस्कार धान खरीदी केंद्र बाराडोली के कर्मचारियों द्वारा प्रदान किया गया।

    logo

    दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल द्वारी (बरगढ़ ओडिशा) और कुरकुटी (बलौदाबाजार) के बीच हुआ, जिसमें द्वारी ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बैंगची (सारंगढ़ बिलाईगढ़) और बिरकोल (महासमुंद) के बीच खेला गया, जिसमें बैंगची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

    वॉलीबॉल फाइनल मुकाबला द्वारी बनाम बैंगची के बीच खेला गया, जिसमें द्वारी टीम ने 16-20, 20-17 और 15-11 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजयी ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच द्वारी के खिलाड़ी विकास (रिकन) को, बेस्ट स्मैशर का खिताब राका (बैंगची) को और बेस्ट डिफेंडर का खिताब द्वारी के खिलाड़ी ऋतुराज को दिया गया।

    logo

    वॉलीबॉल प्रतियोगिता समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरला कोसरिया (सदस्य राज्य महिला आयोग), विशिष्ट अतिथि कुमारी भास्कर (सभापति जिला पंचायत महासमुंद), डोलचंद पटेल, जलंधर प्रधान, लक्ष्मीशंकर दीवान, त्रिलोचन साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार प्रधान ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन सुंदर लाल डडसेना ने किया। इस सफल आयोजन में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिससे यह प्रतियोगिता क्षेत्र की खेल संस्कृति को नई पहचान देने में सफल रही।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: ललित यादव के सेवानिवृत्ति होने पर गृह निवास में आयोजित हुआ विदाई समारोह।

    01/04/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में बाइक से 6 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

    01/04/2026

    सरायपाली: बाराडोली में शिक्षक रमेश लाल पटेल की सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई समारोह।

    31/03/2026

    सरायपाली: कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू।

    30/03/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/03/2026

    सरायपाली: जलगढ़ में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन।

    26/03/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: ललित यादव के सेवानिवृत्ति होने पर गृह निवास में आयोजित हुआ विदाई समारोह।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सिंघोड़ा में बाइक से 6 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बाराडोली में शिक्षक रमेश लाल पटेल की सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई समारोह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: बाराडोली में शिक्षक रमेश लाल पटेल की सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई समारोह।

    31/03/2026

    पिथौरा: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पलसा पेड़ पर फांसी से लटके मिले शव।

    31/03/2026

    बसना: जमड़ी में 1–2 अप्रैल को होगा अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत का आयोजन।

    30/03/2026

    बसना: मुड़ीडीह में इमली के पेड़ पर फांसी से लटके मिले प्रेमी युगल के शव।

    30/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.