बसना(जीतयादव)।संकुल केन्द्र जमदरहा के मिडिल स्कूल लोहडीपुर के प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को उनके सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों और सहयोगियों ने भावभीनी विदाई दी। बसंत सर ने अपने शिक्षक जीवन की शुरुआत 07 जनवरी 1998 को शासकीय प्राथमिक शाला लोहडीपुर से की थी और बाद में उच्च वर्ग शिक्षक के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोहड़ीपुर में कार्यरत रहे। वे 31 अक्टूबर 2025 को प्रधानपाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विदाई समारोह में शिक्षकों, सहकर्मियों और ग्रामवासियों ने प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को किया सम्मानित।
विदाई समारोह में संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे ने कहा कि यह अवसर यादों और अनुभवों का संगम है, जहां सभी शिक्षक और सहयोगी अपने सुनहरे पलों को साझा करते हैं और विदा लेने वाले को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानपाठक सुखीराम बसंत एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और सहृदय व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनके दीर्घायु एवं सफलता की कामना की गई।
इस अवसर पर उत्तर कुमार चौधरी (नोडल प्राचार्य), विजेन्द्र सिंह सिदार (सेवानिवृत व्याख्याता), उत्तम सिंह चंद्रवंशी (सेवानिवृत शिक्षक), बिहारी लाल जगत (सेवानिवृत शिक्षक), आनंद चौहान (कोटवार), प्रीतम सिंह चतुर्वेदी (सरपंच), सालिक राम टंडन (प्रधानपाठक), ज्वाला प्रसाद नर्मदा (शिक्षक), जगन्नाथ प्रसाद राणा (उच्च वर्ग शिक्षक), नंदकुमार चौहान (समन्वयक खोकसा) सहित अन्य शिक्षक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को साल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, भगवत गीता और टॉर्च छाता भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बाहर से आए अतिथियों और ग्रामवासियों ने भी उन्हें गिफ्ट और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तर कुमार चौधरी, डिजेन्द्र कुर्रे, लीलाधर पटेल, आशीष कुजूर, जीतेन्द्र नाग, डोलामणि पटेल, शिमला चौहान, गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, ज्वाला प्रसाद नर्मदा, जगन्नाथ राणा, प्रदीप साव, पुष्पलता साव, विजय चतुर्वेदी, सतकुमारी, सुशील चौधरी, जगदीश मांझी, डोसराम बसंत, तेजस्विनी बरिहा, बुधेश्वर साहू, ब्रजकिशोर, रमेश सिदार, प्रहलाद साहू, मनोज नायक, सुनीता नायक, राजन कर, चंद्रकांत मांझी, देवमोती, सुमिंत्रा मानिकपुरी और शंकर सिदार सहित अन्य साथियों ने सहयोग किया।
इस बारे में जानकारी मीडिया प्रभारी अनुराग नायक ने साझा की।



