बसना(जीतयादव)।जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ेकेल में वीजी राम-जी (VB-G-RAM-G) के तहत रोजगार दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाना रहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली।
VB-G-RAM-G योजना की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष सिंह ठाकुर की उपस्थिति में ग्रामीणों को दी गई।
जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम अधिकारी (VB-G-RAM-G) प्रेमचंद बंजारे, ग्राम पंचायत कुड़ेकेल की सचिव गीतांजलि प्रधान, रोजगार सहायक पवन सिदार सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
![]()
इस अवसर पर पंचायत के सक्रिय पंच बलीराम यादव, विरेन्द्र निषाद, उदेलाल पटेल एवं उपेन्द्र साव ने भी सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मनरेगा, आजीविका मिशन, स्वरोजगार योजनाएं, जॉब कार्ड, कौशल प्रशिक्षण एवं सरकारी सहायता से मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है। यदि सभी पात्र हितग्राही योजनाओं से जुड़ते हैं, तो गांव में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पलायन की समस्या भी कम होगी।
कार्यक्रम अधिकारी प्रेमचंद बंजारे ने VB-G-RAM-G के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है। वहीं सचिव गीतांजलि प्रधान एवं रोजगार सहायक पवन सिदार ने बताया कि पंचायत स्तर पर सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
VB-G-RAM-G रोजगार दिवस कार्यक्रम से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने योजनाओं में रुचि दिखाते हुए आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही।




