शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में रजत जयंती महोत्सव के तहत विविध कार्यक्रम
साइकिल रैली से हुई शुरुआत
पिरदा। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में रजत जयंती महोत्सव पर एलुमनी मीट, सेमिनार, क्विज प्रतियोगिता, भाषण और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 12 सितंबर को बाजार पड़ाव से लेकर महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि तक साइकिल रैली निकाली गई। जनपद सदस्य विमला बेहरा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
6 सितंबर से शुरू हुए कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत 6 सितंबर से हुई। इस दौरान एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें भूतपूर्व विद्यार्थियों ने भाग लेकर महाविद्यालय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
9 सितंबर को हुआ सेमिनार
9 सितंबर को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता बूढ़ान शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय तेंदूकोना के हिंदी सहायक प्राध्यापक इला पटेल रहे। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल और सरपंच रंजन भोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे।
हरप्रसाद पटेल ने छत्तीसगढ़ गठन में नेताओं और महात्माओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। विमला बेहरा ने छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा साझा की, वहीं इला पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और वर्तमान में राज्य के विकास की चर्चा की।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
महोत्सव के दौरान क्विज और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
क्विज प्रतियोगिता : प्रथम – प्रतीक अग्रवाल, द्वितीय – मंजीत बढ़ाई
भाषण प्रतियोगिता : प्रथम – मंजुलता गिरी, द्वितीय – अंकिता प्रधान
पौधरोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साइकिल रैली के दौरान महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर स्वयंसेवकों द्वारा पौधरोपण किया गया।
गणमान्य रहे उपस्थित
इस मौके पर मकरध्वज राणा, सहायक प्राध्यापक अजय भोई, कश्यप प्रधान, अनिल दीवान, सपना भोई, अतिथि व्याख्याता डॉ. शबनम खातून सहित अन्य उपस्थित रहे।



