रायपुर। मुजगहन थाना इलाके में दो सगे भाइयों और उनके दोस्त ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने मकान से सोने-चांदी के जेवर और कैश पार कर लिया।मकान की मालिक रानी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को सुबह 9 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं।
पुलिस जांच में चोरी किया का खुलासा, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हुए आरोपी, क्षेत्र में दहशत का माहौल।
दोपहर लगभग 2:50 बजे घर लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा था और उसमें रखा कैश व जेवर गायब थे।

पुलिस ने कटोरा तालाब निवासी संजय साहू को कड़ाई से पूछताछ के बाद पहचान लिया। संजय साहू ने बताया कि उसने अपने भाई चेतन लाल साहू और दोस्त उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू के साथ मिलकर चोरी की थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल बाइक, कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




