Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: ‘नेवता भोज’ का आयोजन 16वीं बार शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संपन्न हुआ।

    21/02/2026

    बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न।

    21/02/2026

    सरायपाली: खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    21/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 22
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
    सरायपाली

    सरायपाली: खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/02/2026Updated:21/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    ट्रैक्टर spl
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।बलौदा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्राम पालीडीह निवासी सनमत बारीक ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 फरवरी 2026 की रात उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG06 E 3610) और ट्रॉली काम के बाद बाड़े में खड़ा किया था।

    logo
    कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखी गई थी चोरी की ट्रैक्टर और ट्रॉली।

    अगले दिन सुबह जब वे वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब थे। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुण्डा के पास एक युवक ट्रैक्टर बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक निराकार उर्फ दलदल नेताम (निवासी ग्राम कनपला) को हिरासत में लिया।

    logo

    पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वारदात के बाद कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है।

    logo

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 21 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बलौदा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: जंगलबेड़ा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में धरना, कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन।

    21/02/2026

    सरायपाली: न्योता भोज का आयोजन प्रधान पाठक के जन्मदिन पर बिजातीपाली में किया गया।

    19/02/2026

    सरायपाली: बीईओ-बीआरसी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।

    19/02/2026

    सरायपाली: पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा का डीएमसी ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

    18/02/2026

    सरायपाली: पीएम श्री प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

    15/02/2026

    सरायपाली: पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई महासमुंद की बैठक संपन्न।

    15/02/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: जंगलबेड़ा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में धरना, कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: न्योता भोज का आयोजन प्रधान पाठक के जन्मदिन पर बिजातीपाली में किया गया।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बीईओ-बीआरसी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: ‘नेवता भोज’ का आयोजन 16वीं बार शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संपन्न हुआ।

    21/02/2026

    बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न।

    21/02/2026

    सरायपाली: खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    21/02/2026

    महासमुंद: आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई,धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

    21/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.