सिंघोड़ा: NH-53 पर गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो गांजा जब्त
सिंघोड़ा 2 सितंबर: सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम गनियारीपाली के पास सिल्की ढाबा के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 11 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत ₹1.80 लाख बताई गई है।
गांजा ले जाया जा रहा था राजस्थान
1 सितंबर को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक सफेद रंग की कार की डिक्की से एक बोरी में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस गांजे को राजस्थान ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
दीपक शर्मा (39 वर्ष), पिता ब्रजमोहन शर्मा, निवासी नारेडा, थाना व जिला बारा, राजस्थान
सुरेंद्र कुमार (34 वर्ष), पिता देवलाल, निवासी वार्ड-9, आमापुरा, बारा, राजस्थान
महावीर सेन (35 वर्ष), पिता सत्यनारायण सेन, निवासी कुंज बिहार कॉलोनी, बारा, राजस्थान
गांजा तस्करों को भेजा गया जेल
तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की सख्ती जारी
सिंघोड़ा पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगातार नशीली पदार्थों की तस्करी पर निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।



