सरस्वती शिशु मंदिर भगत देवरी में शिक्षक दिवस समारोह
भगत देवरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और शिक्षकों के योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी शिक्षकों का सम्मान कर कहा कि “शिक्षक समाज की धरोहर होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी संस्कारवान और ज्ञानवान बनती है।”
विद्यालय के अध्यक्ष मुन्नीलाल अग्रवाल ने अतिथियों और शिक्षकों का श्रीफल, मिठाई व खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे आधार स्तंभ हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।



