बसना(जीतयादव)। बड़े टेमरी में सामुदायिक सहभागिता योजना के अंतर्गत शिक्षक–पालक सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहित पटेल (जनपद उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रकाश सिन्हा (जनपद सभापति) ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मधु खूंटे (सभापति, जनपद पंचायत बसना), दीपा अरुण साहू (जनपद सदस्य), मिलाप निराला (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि) शामिल हुए।
सामुदायिक सहभागिता योजना के अंतर्गत माता उन्मुखीकरण के साथ शिक्षक–पालक सहभागिता को मिला नया आयाम।
शिक्षक–पालक सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बद्री विशाल जोल्हे (विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना), अनिल सिंह साव (विकासखंड स्रोत समन्वयक बसना) विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं यज्ञ राम सिदार (प्राचार्य), पंचानंद ठाकुर (प्राचार्य), हरे कृष्ण प्रधान, मनोज नायक, डमरूधर चौधरी, गिरिजा साहू, जितेन्द्र बुडेक, रोहित पटेल (समन्वयक), संतलाल पटेल (समन्वयक) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चा जब विद्यालय से घर लौटता है, तब माँ ही उसके दिनभर की गतिविधियों को समझती है और सही-गलत का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी उपलब्धियां हैं, उसमें उनकी माता एवं गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये विचार उन्होंने 28 जनवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में व्यक्त किए।
शिक्षक–पालक सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान माता उन्मुखीकरण के साथ-साथ पूर्व सैनिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें बसना क्षेत्र के लगभग 10 पूर्व सैनिकों ने ड्रेस कोट एवं बैच के साथ सहभागिता की और पूरे कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र बने।

जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम तथा शिक्षा विभाग बसना के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग द्वारा आगंतुक अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही बसना विकासखंड में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्राचार्य, समन्वयक एवं शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।

इस सफल आयोजन में बद्री विशाल जोल्हे(विकासखंड शिक्षा अधिकारी),अनिल सिंह साव(विकासखंड स्रोत समन्वयक), समन्वयक आरिफ बेग, गजेंद्र नायक, वारिश कुमार, डिजेन्द्र कुर्रे,सुरेश नन्द,एफ एल एन नोडल शरण दास,विजय धृतलहरे, नीलाम्बर नायक, जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद् महासमुंद के ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव,अमित चौरसिया, अमित भोई, इंदल पटेल, नंदकुमार चौहान, मनोरंजन साहू, माता उनमुखीकरण के नेतृत्व शिक्षिका मीना सहारे,नीलम कुमार, रीता पति,तंजु साहू, रूबीना बानो, संतोषी साहू ने सहयोग प्रदान किये है।उत्कृष्ट आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद रेखराज शर्मा ने बधाई दिए है।




