Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: टोल टैक्स में 5% वृद्धि पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान, बताया जनविरोधी फैसला।

    03/04/2026

    महासमुंद: 8 नग हीरों के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    03/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 9 लीटर मसाला शराब और बाइक जब्त।

    03/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 3
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार का समस्त थाना प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश
    महासमुंद

    महासमुंद: पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार का समस्त थाना प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/12/2025Updated:23/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पुलिस अधीक्षक Msd SP 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार (आईपीएस) द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय महासमुंद में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद पहली क्राइम मीटिंग रही, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    पुलिस अधीक्षक Msd SP 2

    पुलिस अधीक्षक की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर महत्वपूर्ण निर्देश

    बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ दक्षतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 के अंत तक जिले में गंभीर अपराधों, मर्ग, गुमशुदा व्यक्तियों एवं लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

    पुलिस अधीक्षक Msd SP 3

    लंबित मामलों के निराकरण पर विशेष जोर
    पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को पुराने लंबित अपराधों, मर्ग प्रकरणों, गुमइंसान मामलों एवं लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    अपराध नशा मुक्ति

    नशा एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती
    बैठक में नशा कारोबार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। गांजा, नशीली दवाइयों, टैबलेट, सिरप एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के गठन की जानकारी दी गई। साथ ही एंड-टू-एंड विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री एवं जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    साइबर अपराध portal

    कानून-व्यवस्था और फरियादियों की सुनवाई
    आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों को देखते हुए जिले में सतत पुलिस पेट्रोलिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थानों में आने वाले फरियादियों एवं पीड़ितों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

    112 dial

    गौ तस्करी और फरार अपराधियों पर कार्रवाई
    पुलिस अधीक्षक ने गौ तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे चोरी एवं लूट पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर वारंटी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    अंत में पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही या अनैतिक कार्य में संलिप्त पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से ईमानदारी, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 9 लीटर मसाला शराब और बाइक जब्त।

    03/04/2026

    महासमुंद: 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार।

    02/04/2026

    महासमुंद: दो माह में 210 गुमशुदा इंसान किए गए दस्तयाब, पुलिस का विशेष अभियान।

    01/04/2026

    महासमुंद: पतेरापाली स्थित मुर्गी फार्म से 35 मुर्गियां चोरी, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार।

    01/04/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 9 आरोपी गिरफ्तार।

    31/03/2026

    महासमुंद: पश्चिम एशिया की स्थिति पर मुख्यमंत्री साय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

    29/03/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 9 लीटर मसाला शराब और बाइक जब्त।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: दो माह में 210 गुमशुदा इंसान किए गए दस्तयाब, पुलिस का विशेष अभियान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: हनुमान जयंती पर सामाजिक एकता और विकास का दिया संदेश-मोक्ष कुमार प्रधान।

    01/04/2026

    बसना: टोल टैक्स में 5% वृद्धि पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान, बताया जनविरोधी फैसला।

    03/04/2026

    महासमुंद: 8 नग हीरों के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    03/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 9 लीटर मसाला शराब और बाइक जब्त।

    03/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.