बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी, बसना में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए 11 अप्रैल 2026 को सादगीपूर्ण और गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में हुआ, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गढ़पटनी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भावुक माहौल, विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के लिए विदाई गीत प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भावुक हो गया।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला गढ़पटनी के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार एवं शिक्षक लगन नाग और खीरवंती भोई ने कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के महत्व को समझाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
![]()
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कम्पास बॉक्स और पानी की बोतल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह विदाई समारोह खुशी और भावनाओं के मिश्रण के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



