Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।

    06/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, February 6
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।
    बसना

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सोनल sonal sch
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।झगरेनडीह स्थित सोनल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोक्ष कुमार प्रधान (जिला पंचायत सदस्य एवं किरण ऑटो केयर के संचालक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत उल्लासपूर्ण बन गया।

    logo
    सोनल पब्लिक स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दिखाया अद्भुत हुनर।

    विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि दो वर्षों से संचालित इस स्कूल में वर्तमान में लगभग 250 बच्चे अध्ययनरत हैं, जो क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत एवं विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसे उपस्थित अतिथियों और पालकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

    logo

    सोनल पब्लिक स्कूल के संचालक तेजकुमार प्रधान, श्रीमती वीणा प्रधान एवं प्रिंसिपल क्षीरसागर पात्र ने सभी अतिथियों और पालकों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    logo

    मुख्य अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी तथा विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

    कार्यक्रम के अंत में सोनल पब्लिक स्कूल में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, पालकों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह वार्षिकोत्सव न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देने वाला रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    06/02/2026

    बसना: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय विद्यालय अंकोरी में किया गया।

    05/02/2026

    बसना: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बसना में संपन्न।

    05/02/2026

    बसना: आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक, ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ को लेकर बनी रणनीति।

    04/02/2026

    बसना: आबादी पट्टा 40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को दिलाने की मांग कलेक्टर से की गयी।

    04/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय विद्यालय अंकोरी में किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: ANTF व सरायपाली पुलिस ने 90 इंजेक्शन के साथ कुटेला के तस्करो को दबोचा।

    05/02/2026

    बसना: जमडी में गांधी जयंती मनाई गई, महिला समूहों का सराहनीय योगदान रहा।

    03/10/2025

    सरायपाली: विधायक चातुरी नंद ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं को किया सम्मानित।

    30/09/2025

    सरायपाली: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय में भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

    14/09/2025
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.