दलदलसिवनी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदलसिवनी में मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती सोनल श्रीवास्तव, (व्याख्याता) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सड्डू अपनी टीम सहित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदलसिवनी के प्रधान पाठक श्रीमती सुनीता देशलहरे, स्थानीय वार्ड पार्षद श्री खेेमलाल सेन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अशोक निषाद, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नंदकुमार निषाद एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला दलदलसिवनी के प्राचार्य श्रीमती मीना बंजारें ने भी भाग लिया।
सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर की गई विस्तृत समीक्षा की गई।
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, मिड-डे मील, स्वच्छता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण सामग्री के उपयोग तथा शिक्षण गुणवत्ता की समीक्षा की गई। पालकों ने भी विद्यालय की प्रगति को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर शिक्षिकाएँ श्रीमती मुक्ति एक्का, श्रीमती वर्षा रॉय, श्रीमती रश्मि विनय वाल्टर, श्रीमती अनेश्वरी डड़सेना एवं श्रीमती रश्मि ज्यूलियस सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्वक हुआ और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।यह आयोजन विद्यालय की गुणवत्ता सुधार और सामुदायिक भागीदारी की दिशा में एक सराहनीय कदम माना गया।




