सरायपाली(जीतयादव)। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
सिरशोभा विद्यालय में प्रधान पाठक ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, नेवता भोज में बांटे स्वादिष्ट व्यंजन।
विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को नेवता भोज कराया। इस दौरान छोटे बच्चों के साथ केक काटकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया और सभी विद्यार्थियों के साथ खुशी साझा की।नेवता भोज में बच्चों को समोसा, बड़ा, अंगूर, केला, मिक्चर, केक और लॉलीपॉप परोसा गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए और सभी ने मिलकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस प्रकार के आयोजनों से शाला परिवार, बच्चों और समुदाय के बीच आपसी सहयोग तथा भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और आपसी संबंधों को मजबूती मिलती है।
![]()
इस अवसर पर सहायक शिक्षक राजकुमार भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, पदमा यादव तथा आंगनबाड़ी के बच्चे भी उपस्थित रहे। वहीं कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कॉपी, स्केच पेन सेट और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई के दौरान बच्चों ने विद्यालय में बिताए पांच वर्षों की खट्टी-मीठी यादें साझा करते हुए विद्यालय की सराहना की। अंत में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप और सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



