चांदन। ग्राम चांदन में द्वितीय वर्ष भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 6 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बीच गली दुर्गा चौक में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
कथा का वाचन प्रसिद्ध कथाव्यास अनुरागिनी ममता शर्मा द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रवचन के लिए जानी जाती हैं। आयोजन की शुरुआत 6 नवंबर, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं, 12 नवंबर, बुधवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती दुर्गा गंगाधर पटेल, अनीता पटेल एवं समस्त पटेल परिवार हैं। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक कथा में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म, भक्ति और ज्ञान की इस दिव्य गंगा में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
कथास्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालु भक्त संगीत, भजन और कथा श्रवण के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश लेकर आएगा।



