बसना में आयोजित सेवा पखवाड़ा रक्तदान अमृत महोत्सव में प्रदेशभर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बसना के पंडित जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बीएससी के छात्र केवल दास दीवान ने भी पहली बार रक्तदान कर समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए केवल दास दीवान ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हें बेहद सुखद और आत्मसंतोषजनक अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि रक्तदान के लिए उन्हें उनके पिताजी सेवक दास दीवान से प्रेरणा और आशीर्वाद मिला।
इस अवसर पर छात्र केवल दास दीवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन सराहनीय है, जिसने युवाओं में समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा पैदा की है।
ग्रामीण अंचल के छात्र का इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।



