बसना। आगामी द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बसना की आवश्यक बैठक विकास खंड स्रोत केंद्र बसना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शीत गुप्ता ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश विकास वाधवा, उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, विकास खंड स्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) अनिल सिंह साव एवं विकास खंड सचिव विवेकानंद दास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शिविर का आयोजन नौगड़ी, कोलिहादेवरी, दुर्गापाली या बाराडोली में से किसी एक स्थान पर किया जाएगा। आयोजन की संभावित तिथि 27 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तय की गई।
शिविर शुल्क स्काउट्स एवं गाइड्स प्रति सदस्य 150 रुपये, विकास शुल्क 250 रुपये, कुल 400 रुपये निर्धारित किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकासखंड के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों से पिछले तीन वर्षों का अंशदान अनिवार्य रूप से जमा करवाया जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शीत गुप्ता ने कहा कि —
“स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। हमें अधिक से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य पुरस्कार के लिए तैयार करना चाहिए।”
उपाध्यक्ष कामेश बंजारा ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स युवाओं को साहसी, निष्ठावान और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाते हैं। वहीं राजेश विकास वाधवा ने कहा कि यह संगठन युवाओं में नेतृत्व कौशल, आत्म-अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गिरीश कुमार पाढ़ी (एलटी), गिरीश गजेन्द्र, प्रेमचंद साव, बीआरसीसी अनिल सिंह साव, ईश्वरी पोर्रे, सविता सुमन, मोहम्मद अलीम, राजेश साहू, कन्हैयालाल साव, डिजेंद्र कुर्रे, टेकलाल पटेल, रोहित शर्मा, गोकुल नायक, पवन नायक, बलदेव मिश्रा, नीलम कुमार, गजेन्द्र नायक सहित अनेक स्काउटर्स, गाइडर्स, प्राचार्य एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।
👉 बैठक का उद्देश्य शिविर की तैयारी, संगठन की मजबूती और युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व के गुणों को बढ़ावा देना रहा।



