Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    02/04/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में महतारी वंदन योजना के eKYC को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    02/04/2026

    सरायपाली: पाटसेन्द्री स्कूल में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कराया गया विशेष भोजन।

    01/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।
    पिथौरा

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/02/2026Updated:13/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सरस्वती baya1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा।सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक बया, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार में दिनांक 11 फरवरी 2026 को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वार्षिक उत्सव, अलंकरण समारोह एवं मातृ-पितृ सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम शाला परिसर में प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    baya22
    सरस्वती शिशु मंदिर बया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों की रही सक्रिय सहभागिता।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवानंद नायक (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कसडोल) रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री भगतराम नायक (भाजपा जिला मंत्री, बलौदाबाजार) एवं श्री जीवन जीवर्धन (मण्डल अध्यक्ष, बया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कपिल देव नायक (सरपंच बया एवं प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ, छत्तीसगढ़) ने की।

    baya3

    इसके अलावा कार्यक्रम में श्री हरकेश चौहान (उपसरपंच प्रतिनिधि),श्री चैतलाल नायक (शाला प्रबंधन समिति सदस्य),श्री टहक राम साहू (अध्यक्ष, कृषि सहकारी समिति),श्री ईश्वर प्रसाद पंकज (संयोजक) एवं श्री टेकराम साहू (अध्यक्ष, पालक संघ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति कार्यक्रम शामिल रहे। सभी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

    logo

    विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सखाराम नेताम के नेतृत्व में आचार्य परिवार –श्री देवनारायण प्रधान, श्री सुरेश कुमार प्रधान, कु. ज्योति बरिहा, कु. सत्या मांझी, श्री अजय नेताम, श्री लकेश्वर बरिहा, श्री राजकुमार भोई, कु. देवकुंवर बरिहा, कु. नीलकुमारी भोई, श्री अश्विवी प्रधान, कु. प्रीति निषाद एवं श्रीमती खुशबू की सक्रिय भूमिका रही।

    अतिथियों ने अपने संबोधन में सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: अरंड-खुटेरी में रामचरित मानस गान का भव्य आयोजन, 21 मानस मंडलियों ने लिया भाग।

    01/04/2026

    पिथौरा: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पलसा पेड़ पर फांसी से लटके मिले शव।

    31/03/2026

    पिथौरा: “नवा बिहान” अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश।

    29/03/2026

    पिथौरा: चौकी बया के निरीक्षक बने उप निरीक्षक, एसपी भावना गुप्ता ने लगाए दो स्टार।

    16/03/2026

    पिथौरा: लाटादादर में सब्जी हाट बाजार शुरू, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगा ताजा सब्जियों का लाभ।

    12/03/2026

    पिथौरा: टेका स्थित एचपी फ्यूल्स लूटकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

    11/03/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: अरंड-खुटेरी में रामचरित मानस गान का भव्य आयोजन, 21 मानस मंडलियों ने लिया भाग।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पलसा पेड़ पर फांसी से लटके मिले शव।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: “नवा बिहान” अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: जनपद पंचायत बसना में महतारी वंदन योजना के eKYC को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    02/04/2026

    सरायपाली: पाटसेन्द्री स्कूल में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कराया गया विशेष भोजन।

    01/04/2026

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    02/04/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया।

    01/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.